राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र: ऑफशोर माइनिंग पर जताई गंभीर आपत्ति!

Must read

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केरल, गुजरात और अंडमान-निकोबार के तटों पर ऑफशोर माइनिंग की अनुमति देने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने इसे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और तटीय समुदायों की आजीविका के लिए खतरा बताया और ऑफशोर एरियाज मिनरल (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2023 की आलोचना की। राहुल गांधी ने बिना वैज्ञानिक अध्ययन और हितधारकों से परामर्श के निजी कंपनियों को खनन की अनुमति देने पर आपत्ति जताते हुए सरकार से टेंडर रद्द करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह खनन समुद्री जीवों, प्रवाल भित्तियों और मछली उत्पादन को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे केरल के 11 लाख मछुआरों और ग्रेट निकोबार द्वीप की जैव विविधता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, उन्होंने चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते प्रभावों के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए गहन वैज्ञानिक अध्ययन और मछुआरा समुदाय से परामर्श की आवश्यकता पर जोर दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article