नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में अब एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकें प्रमाणिक सिलेबस पर आधारित होती हैं और इनकी कीमत भी अन्य पुस्तकों की तुलना में कम होती है। यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को अपने निर्धारित मानकों के अनुसार कुछ स्थानीय स्तर की किताबें शामिल करने की अनुमति होगी, लेकिन इसके बावजूद एनसीईआरटी की किताबों का उपयोग अनिवार्य रहेगा। शनिवार को गाडरवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।
मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में अब अनिवार्य होंगी NCERT किताबें!
