प्रेम नगर इलाके में करंट लगने से शख्स की मौत, हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के किराड़ी विधानसभा के अंतर्गत प्रेम नगर थाना इलाके के अगर नगर में करंट लगने से 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बरसात से इलाके में जलभराव की एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जलभराव की वजह से लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही करंट लगने से मौत की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बावजूद इसके शासन और प्रशासन आंखे मूंदे बैठा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार संजय अपने परिवार के साथ अगर नगर इलाके में रहते थे। घटना के वक्त उनके घर और बाहर पानी जमा हो गया था। इसी दौरान जब संजय अपने घर में दाखिल होने के लिए घर की चौखट पर पहुंचे, तो अचानक करंट दौड़ पड़ा और वे करंट की चपेट में आ गए. तेज करंट की वजह से मौके पर ही उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया गया

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article