जेल में बंद देवेंद्र यादव से सचिन पायलट ने की मुलाकात

Must read

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ प्रभारी सचिन पायलट रायपुर के केंद्रीय जेल पहुंच चुके हैं, सचिन पायलट विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे। बलौदा बाजार हिंसा मामले में देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था। इसके पहले भी प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी जेल में जाकर देवेंद्र यादव से मिल चुके है। वही कांग्रेस के नेताओं ने अपने बयान में बताया है कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक षड़यंत्र बताते हुए राज्य सरकार की विफलता व तानाशाही पूर्ण कार्रवाई कहा है। भिलाई विस क्षेत्र में अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए झूठे व बेबुनियाद आराेप लगाकर देवेंद्र यादव को परेशान किया जा रहा है। गत दिनों हुए समाजिक सभा में उनके निमंत्रण पर यादव कुछ समय के लिए जनता के बीच नीचे बैठै हुए थे। वे उपर मंच तक भी नहीं गए थे। जो आरोप श्री यादव पर लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद तथा आधारहीन है। यादव को गिरफ्तारी के दाैरान एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई, जो भी नोटिस दिया गया वह कानूनी धारा 160 के तहत दिया गया है। जो गवाही की नोटिस होती है। गवाही लेने की बात कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव को धोखा देकर के गिरफ्तार किया गया है। यह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है।

0

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article