नोएडा। बिसरख कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित यूसुफ चक शाहबेरी गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय तनिष्का के रूप में हुई है, जो रामनिवास की बेटी थी। पुलिस के अनुसार, उन्हें इस घटना की जानकारी एक अस्पताल से मिली। मृतका के परिजन उसे अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से कर रही है, जिनमें प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह और मानसिक तनाव शामिल हैं।




