12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, गांव में शोक

Must read

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में शनिवार शाम 18 वर्षीय छात्र देवकरण ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देवकरण दादरी स्थित एनटीपीसी के डीपीएस स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था और परिवार में माता-पिता तथा एक दिव्यांग छोटा भाई है, उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में खेती व प्रॉपर्टी के कार्य से जुड़े हैं। परिजनों के अनुसार घटना से पहले वह दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में गया, जहां उसने मोबाइल का डाटा मिटाया और लैपटॉप को नुकसान पहुंचाया, इसके बाद घर में रखी पिस्टल से सिर में गोली चला ली। गोली की आवाज सुनकर मां और भाई ऊपर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला, शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे बचा नहीं सके। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है तथा पारिवारिक और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन जारी है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं ग्रामीणों के अनुसार देवकरण शांत स्वभाव का था और पहले किसी मानसिक परेशानी की जानकारी सामने नहीं आई थी, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article