नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 स्थित एक अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई, घटना उस समय हुई जब मां उसे घर में अकेला छोड़कर बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। जानकारी के अनुसार सागनिक नाम का बच्चा सो रहा था, लेकिन जागने के बाद खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गया, जहां रखी कुर्सी पर चढ़कर रेलिंग से झांकने लगा और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी और गार्ड मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां को सूचना दी गई तो वह अस्पताल पहुंचकर बेटे की हालत देखकर बेहोश हो गई। परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले साल जुलाई से यहां रह रहा था, पिता संजय पाल एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके चलते शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नोएडा में 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत




