नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: विदेशियों को डराकर करोड़ों की ठगी, 16 आरोपी गिरफ्तार

Must read

नोएडा। सेक्टर-16 में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी नागरिकों को हैकिंग और डेटा चोरी का डर दिखाकर करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे थे, पुलिस के अनुसार आरोपी इंटरनेट और सोशल मीडिया पर पेड विज्ञापन चलाकर विदेशी लोगों को टोल-फ्री नंबर के जरिए फंसाते थे और खुद को टेक्निकल सपोर्ट कंपनी का कर्मचारी बताकर उनसे संपर्क करते थे, इसके बाद एनीडेस्क जैसे सॉफ्टवेयर के जरिए उनके कंप्यूटर तक पहुंच बनाकर फर्जी वायरस दिखाते और सिस्टम ठीक करने के नाम पर 100 से 500 डॉलर तक वसूलते थे, आरोपियों के पास से 4 लैपटॉप, 15 डेस्कटॉप, 15 मॉनिटर, 16 मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं, पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी और हवाला के जरिए भारत लाया जाता था, फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article