‘डिजिटल अरेस्ट’ कर रिटायर्ड अफसर से ₹18 लाख की ठगी

Must read

ग्रेटर नोएडा। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर साइबर ठगों ने रेलवे से सेवानिवृत्त 69 वर्षीय अधिकारी तिरुमले नाम्बी से 18 लाख रुपये ठग लिए और उन्हें 21 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। पीड़ित के अनुसार, 12 मार्च को आए एक कॉल में आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड से केनरा बैंक में खाता खोलकर अवैध लेनदेन किया गया है, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। ठगों ने व्हाट्सऐप कॉल और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भरोसा बनाकर उन्हें लगातार मानसिक दबाव में रखा और किसी से संपर्क न करने की हिदायत दी। डर के माहौल में उनसे बैंक डिटेल्स हासिल कर 18 मार्च को आरटीजीएस के माध्यम से 18 लाख रुपये उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article