ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी के चारों टायर चोरी होने का मामला सामने आया है, चोर गाड़ी को जैक पर खड़ा कर टायर निकालकर फरार हो गए, पीड़ित शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नई गाड़ी खरीदी थी और रात में घर के बाहर खड़ी की थी, सुबह उठने पर गाड़ी के चारों टायर गायब मिले, वहीं सीसीटीवी जांच करने पर पता चला कि कैमरे का तार भी काट दिया गया था, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, इससे पहले भी इलाके में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो के चारों टायर चोरी, जैक पर खड़ी मिली गाड़ी




