गैस एजेंसी बनकर पहुंचे बदमाश: बच्चों को झांसा देकर दो सिलेंडर चोरी

Must read

ग्रेटर नोएडा। बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर घर में मौजूद बच्चों को झांसा देकर रसोई से दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए और फरार हो गए, यह पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है जब घर पर 8 और 14 साल के बच्चे अकेले थे और माता-पिता ड्यूटी पर गए हुए थे, बाइक पर आए दो बदमाशों ने खुद को गैस एजेंसी से बताकर सिलेंडर में लीकेज की शिकायत का बहाना बनाया और मोबाइल पर किसी व्यक्ति से बात कराकर बच्चों को विश्वास में ले लिया, इसके बाद उन्होंने पानी छिड़ककर लीकेज का नाटक किया और सिलेंडर बदलने की बात कहकर दोनों सिलेंडर उठाकर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर लेकर फरार हो गए, घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पीड़ित प्रदीप सजवाण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article