ग्वालियर। डबरा के आंतरी क्षेत्र में स्लीपर फैक्ट्री में काम के दौरान भारी स्लैब गिरने से 24 वर्षीय मजदूर शिवम सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 30 लाख मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। प्रशासन की मध्यस्थता से 5 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनी और मामला शांत हुआ। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो महीने पहले भी इसी फैक्ट्री में ऐसा ही हादसा हो चुका है।
स्लीपर फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की मौत के बाद मुआवजे को लेकर हंगामा




