उज्जैन। रविवार सुबह फ्रीगंज ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रही सेना की स्पेशल मालगाड़ी में लोड एक ट्रक की तिरपाल ओएचई लाइन की चपेट में आकर जल उठी। ट्रक से धुआं निकलता देख जवानों ने स्टेशन को सूचना दी और प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंचते ही आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने करीब 20 मिनट में आग बुझा दी। भोपाल से जोधपुर जा रही इस ट्रेन में 12 सेना ट्रक लदे थे, आग पर काबू पाने के बाद ट्रकों की हवा निकालकर ऊंचाई कम की गई ताकि आगे कोई दिक्कत न हो।
सेना की मालगाड़ी में तिरपाल में लगी आग, जवानों की फुर्ती से टला बड़ा हादसा




