रतलाम में पानी के छींटे पर विवाद, ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या

Must read

रतलाम। जिले के बिलपांक फंटे स्थित एक चाय की होटल पर बुधवार रात राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवर भाइयों के साथ हुई हिंसक मारपीट का नया वीडियो शुक्रवार को सामने आया, जिसमें 8 लोग दोनों भाइयों को लाठियों, टामी और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं, इस हमले में छोटे भाई भगवान सिंह तंवर की मौत हो गई जबकि बड़े भाई उदय सिंह तंवर घायल हो गए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, वहीं एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है और एक घायल आरोपी अहमदाबाद में भर्ती है। 1 मिनट 34 सेकंड के वायरल वीडियो में घायल ड्राइवर खुद को बचाने की गुहार लगाता सुनाई देता है, जबकि मौके पर मौजूद लोग “मर जाएगा” जैसी चेतावनी भी देते हैं, लेकिन हमलावर नहीं रुकते और जब दूसरा भाई बचाने आता है तो उसे भी पीट दिया जाता है। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ के छोटी सादड़ी निवासी दोनों भाई अलग-अलग ट्रकों से माल लेकर राजस्थान जा रहे थे, इसी दौरान सातरुंडा के पास एक ट्रक से उछले पानी के छींटों को बाइक सवारों ने थूकना समझ लिया और विवाद शुरू हो गया, जो बिलपांक फंटे की चाय दुकान तक पहुंचते-पहुंचते हिंसक हमले में बदल गया। हमलावरों ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान भगवान सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि आरोपी पक्ष की ओर से भी ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ मारपीट का क्रॉस केस दर्ज कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article