महाकाल मार्ग पर बड़ा हादसा टला: तीन मंजिला मकान ढहा

Must read

उज्जैन। गेबी हनुमान क्षेत्र में महाकाल मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर सोमवार शाम एक तीन मंजिला मकान अचानक गिर गया, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है, हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने रास्ता बंद कर दिया था जिससे बड़ा हादसा टल गया, यह इलाका गोपाल मंदिर, शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यस्त मार्ग है, शाम करीब 6 बजे से ही मकान झुकने लगा था जिसे देखकर लोगों ने आवाजाही रोक दी और करीब 7 बजे पूरा ढांचा भरभराकर गिर गया जिससे धूल का गुबार फैल गया, स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि पोकलेन मशीन से की जा रही तोड़फोड़ और नींव में पानी भरने की शिकायतों को नजरअंदाज करने के कारण यह हादसा हुआ, जबकि नगर निगम का कहना है कि मार्ग चौड़ीकरण के तहत जर्जर भवन को सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में हटाया जा रहा था, पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और मौके पर नगर निगम व पुलिस की टीम तैनात है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article