ग्वालियर। मोतीझील रोड बहोड़ापुर क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद युवक के ऊपर से डंपर के दोनों पहिए गुजर गए और उसके शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए जिन्हें बाद में लकड़ी की मदद से समेटना पड़ा, मृतक की पहचान 24 वर्षीय विपिंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के जालौन का निवासी था और ग्वालियर में एक निजी कंपनी में काम करता था, वह ड्यूटी से लौटते समय इस हादसे का शिकार हुआ, घटना के बाद आरोपी चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया, हादसे से गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए चक्काजाम की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज न होने के कारण जांच में दिक्कत आ रही है, फिलहाल आरोपी चालक की तलाश जारी है।
तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार




