KKR को बड़ा झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर

Must read

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित BCCI के नमन अवॉर्ड समारोह में वे छड़ी के सहारे चलते नजर आए थे, जिसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राणा घुटने की चोट से उबर नहीं पाए हैं, जो उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में लगी थी और इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। पूरी तरह फिट होने में अभी समय लगेगा, इसलिए वे इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। उनके साथ श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोटिल हैं, हालांकि KKR को उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट के दौरान टीम से जुड़ सकते हैं, इसलिए फ्रेंचाइजी ने उनका रिप्लेसमेंट नहीं लिया है। KKR मैनेजमेंट का मानना है कि टीम के पास वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और आकाश दीप जैसे पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। वहीं टीम ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि हर्षित राणा ने IPL 2024 में 19 और 2025 में 15 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article