IPL 2026 से तय होगी 2027 वर्ल्ड कप टीम की तस्वीर

Must read

मुंबई। 28 मार्च से शुरू हो रहा IPL इस बार भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि इसी टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया की 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम की दिशा तय होगी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, BCCI की चयन समिति, जिसकी अगुवाई अजित अगरकर कर रहे हैं, ने करीब 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है और पूरे IPL के दौरान उनकी फॉर्म और फिटनेस पर खास नजर रखी जाएगी। इसके लिए चयनकर्ताओं की ड्यूटी भी बांट दी गई है, जिसमें हर चयनकर्ता हफ्ते में कम से कम एक मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा और बाकी मुकाबलों को टीवी के जरिए मॉनिटर करेगा, ताकि हर सप्ताह खिलाड़ियों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार हो सके। इस बार फोकस नए खिलाड़ियों से ज्यादा वनडे के मौजूदा कोर ग्रुप पर रहेगा। वहीं जून में पंजाब के मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी, जिसमें सभी सीनियर खिलाड़ी खेलेंगे। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन आगामी व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए इसे तैयारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article