कोलकाता। आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले जहां 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने आखिरी ओवरों में मुकाबला अपने नाम किया, मुकुल चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 54 रन बनाए और अपनी पारी में 7 छक्के जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई, मैच के दौरान दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच को लेकर विवाद भी हुआ जबकि अजिंक्य रहाणे का बल्ला छूटने के बावजूद सिक्स जाना दर्शकों के लिए खास पल रहा, वहीं ऋषभ पंत और निकोलस पूरन स्लोअर बाउंसर पर आउट हुए, गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच में रोमांच बढ़ाया, लेकिन अंत में मुकुल की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को जीत दिला दी।
रोमांच से भरा मुकाबला: लखनऊ ने KKR को 3 विकेट से हराया, मुकुल की तूफानी पारी चमकी




