आखिरी गेंद पर थमा रोमांच: गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, कुलदीप रनआउट

Must read

दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को महज 1 रन से हराकर सनसनीखेज जीत दर्ज की, मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ जब कुलदीप यादव रनआउट हो गए और दिल्ली जीत से चूक गई, यह गुजरात की रन के लिहाज से सबसे छोटी जीत रही, मुकाबले में जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट में अपने 600 सिक्स पूरे किए जबकि शुभमन गिल ने 70 रन की अहम पारी खेली और वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाकर अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी पूरी की, दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 92 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया लेकिन अंत में टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी, मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले जहां बटलर ने एक ओवर में तीन सिक्स जड़े, मिलर ने 106 मीटर लंबा छक्का लगाया और आखिरी ओवर में जीत-हार का फैसला हुआ, कुल मिलाकर यह मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा जिसमें गुजरात ने बाजी मार ली।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article