तेज रफ्तार बस का कहर: कार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Must read

गुरुग्राम। कापसहेड़ा बॉर्डर रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार सिटी बस ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार चला रहे 24 वर्षीय युवक संभव निगम की मौके पर ही मौत हो गई, वह अपने दोस्त से मिलकर पालम विहार से घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ, टक्कर इतनी भीषण थी कि होंडा अमेज कार पूरी तरह पिचक गई और उसके परखच्चे उड़ गए जबकि बस की विंडशील्ड भी चकनाचूर हो गई, पुलिस के अनुसार हादसे की मुख्य वजह बस की तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही है, घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि बस महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर के बीच रूट नंबर 215बी पर चल रही थी, हादसे में बस ड्राइवर घायल होने के बाद फरार हो गया जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, मृतक संभव निगम एक निजी कंपनी में काम करता था और उसके परिवार में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग लंबे समय से तेज रफ्तार बसों की शिकायत करते रहे हैं, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article