गुरुग्राम स्कूल में नाबालिग की हत्या, पत्थर से कुचलकर मारने की आशंका

Must read

गुरुग्राम। हेलीमंडी स्थित एक राजकीय माध्यमिक स्कूल में खून से सनी लाश मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं, मृतक 17 वर्षीय रवि के शव के पास खून से सना पत्थर और कुछ दूरी पर एक मजबूत रस्सी मिलने से पुलिस को शक है कि पहले उसे बांधकर पीटा गया और फिर पत्थर से वार कर हत्या की गई, घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और चखना पैकेट भी मिले हैं जिससे अंदेशा है कि वारदात से पहले वह आरोपियों के साथ मौजूद था, स्कूल के हेडटीचर ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी, मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, रवि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला था और फिलहाल हेलीमंडी में किराए पर रह रहा था, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले को रंजिश या आपसी विवाद से जोड़कर जांच कर रही है, आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article