किडनैपिंग का खौफनाक अंत: हादसे में 3 बदमाश ढेर, अगवा बच्चे जिंदा मिले

Must read

बरेली। गुरुग्राम से एक ऑटो चालक और उसके दो मासूम बच्चों के अपहरण का मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद उजागर हुआ, जहां किडनैपर्स की बोलेरो कार हाईवे पर खड़े टैंकर से टकरा गई और इस हादसे में तीन अपहरणकर्ताओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अगवा किए गए दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हालत में जिंदा मिले, पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाश फिरौती के इरादे से गुरुग्राम के ऑटो चालक मनोज और उसके बच्चों मयूर (6) व लक्ष्य (3) को अगवा कर अपने गांव ले गए थे और बाद में बच्चों को लेकर वापस जा रहे थे तभी हादसा हो गया, दुर्घटना के बाद बरेली पुलिस को कार में बेहोश हालत में बच्चे मिले जिनसे मिली जानकारी के आधार पर गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया गया और पूरे अपहरण का खुलासा हुआ, पुलिस ने बच्चों के पिता को भी आरोपियों के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया है, इस घटना में मास्टरमाइंड मनमोहन समेत तीन किडनैपर्स की मौत हो गई जबकि एक आरोपी घायल है, दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है और गुरुग्राम व बरेली पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है ताकि पूरे गिरोह और साजिश का खुलासा किया जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article