बच्ची की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों ने थाने का किया घेराव

Must read

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में सोमवार रात बच्ची की अपहरण के बाद हत्या के मामले में स्थानीय लोगों ने नंदग्राम थाने का घेराव किया है। नाराज लोगों ने बच्ची के हत्यारोपित का एनकाउंटर करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस भेजा है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। अभी तक की जांच में एक ही आरोपित द्वारा हत्या किया जाना सामने आया है। पुलिस ने आज ही आरोपित को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि स्वजन ने गौरव प्रजापति पर शक जताया था, उसे हिरासत में ले लिया गया है। गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में चार साल की मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका है। बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट आई है। दरिंदे ने बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट पहुंचाई है जिसमें कनपटी, कमर व अन्य हिस्से भी शामिल हैं। यहां तक कि निजी अंग से भी अत्यधिक रक्तस्राव है। बच्ची शाम करीब छह बजे घर से खेलते हुए लापता हो गई थी।स्वजन काफी देर तक न मिलने पर उसकी तलाश कर रहे थे। रात करीब आठ बजे बच्ची लहूलुहान हालत में घर से करीब आधा किमी दूर नूरनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में मिली। बच्ची को स्वजन जब तक दो अस्पताल ले जाने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article