16वीं मंजिल से युवती की मौत पर बवाल: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सड़क जाम

Must read

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी में 18 वर्षीय युवती की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत के मामले में दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, युवती यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी और घटना 7 अप्रैल की सुबह हुई जब वह अपने पिता के साथ सोसाइटी पहुंची थी, पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, जबकि परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं, पोस्टमार्टम में शरीर में कई जगह गंभीर चोटें और हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई है, हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है, देर शाम पुलिस की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार कराया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article