गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी में मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे 18 वर्षीय युवती संध्या ने 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, घटना के समय वह अर्धनग्न हालत में थी और नीचे गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई जिससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया, संध्या यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी और उसके पिता सोसाइटी में कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं, बताया गया कि वह रोज की तरह सुबह दौड़ने के लिए घर से निकली थी और उसी दौरान सोसाइटी पहुंचकर बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर गई, पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आया है कि युवती अकेले ही लिफ्ट से ऊपर गई और वहां से कूद गई, हालांकि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, वहीं मृतका के पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए साजिश की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
16वीं मंजिल से कूदकर छात्रा की मौत, परिवार ने जताई साजिश की आशंका




