राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी में शॉर्ट सर्किट से आग, आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Must read

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी के एम ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मुकुल निगम के फ्लैट के बाहरी हिस्से से शुरू होकर ऊपर लगी प्लास्टिक शेड तक पहुंच गई, जिससे सोसायटी में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल की पहली गाड़ी करीब आधे घंटे बाद पहुंची और उसमें पानी का प्रेशर भी कम था, जिसके चलते दूसरी गाड़ी मंगानी पड़ी। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने खुद आग बुझाने के उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। मौके पर CFO राहुल पाल और फायर टीम ने पहुंचकर स्थिति संभाली और शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन में 45 से अधिक सोसायटी होने के बावजूद पास में फायर स्टेशन न होने से ऐसी घटनाओं में राहत कार्य में देरी होती है, खासकर गर्मियों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article