रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ 13 साल का छात्र, तलाश में जुटी पुलिस

Must read

गाजियाबाद। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के खन्ना नगर से 13 वर्षीय छात्र वीर ढाका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है, छात्र के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी दादी के साथ रह रहा था, बताया गया कि वह 2 अप्रैल की शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वीर ढाका कक्षा 8 का छात्र है और वह पहले भी कई बार ईंट या सामान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर बैठकर कुछ दूरी तक चला जाता था और वापस लौट आता था, लेकिन इस बार उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article