मुरादनगर में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Must read

गाजियाबाद। प्राधिकरण ने मुरादनगर क्षेत्र में अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया, जिसमें विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में कच्ची सड़क व कुछ निर्माण कार्याें को बुलडोजर से ध्वस्त किया।इप्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द, माता मंदिर रोड, मोदीनगर तथा ग्राम बिसोखर क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लाटिंग कर विकसित की जा रही कालोनी को अवैध पाया गया।  खसरा संख्या 642, 442, 492, 335/2 सहित अन्य भूमि पर सड़क निर्माण, मिट्टी भराई, ईंट चिनाई, चारदीवारी, साइट आफिस आदि का निर्माण किया जा रहा था। प्रवर्तन टीम ने मौके पर चालानी कार्रवाई की और पूर्व में जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान कालोनाइजर और निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया, जिस पर पुलिस और प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने उन्हें मौके से हटाकर कार्रवाई को पूरा किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article