गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क किनारे खड़ी टाटा सफारी कार में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई, जानकारी के अनुसार ड्राइवर और उसका साथी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर बातचीत कर रहे थे और गाड़ी स्टार्ट थी, तभी अचानक आग भड़क उठी, दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई, सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक फॉल्ट बताया जा रहा है, हालांकि एक प्रत्यक्षदर्शी ने टक्कर की बात भी कही है, जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
गाजियाबाद में खड़ी टाटा सफारी में लगी आग, 10 मिनट में जलकर खाक




