खुले नाले में गिरने से मजदूर की मौत

Must read

विजयनगर थाना क्षेत्र में लेबर चौक के नजदीक खुले नाले में रात के अंधेरे में एक मजदूर गिर गया। लोगों ने जब तक उसे नाले से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

युवक औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करके घर लौट रहा था। नाले में गिरने के बाद मजदूर ने शोर मचाया। आसपास के लोग नाले के इर्द-गिर्द एकत्र हो गए और मौके पर यातायात पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। शोर मचा रहे मजदूर को बचाने के लिए लोग रस्सी बांधकर नाले में उतर गए। हालांकि तब तक मजदूर पानी में डूब गया था।

कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मजदूर की खोजबीन की और बाहर निकाला। मजदूर की पहचान वसीम(34) पुत्र सलीमन निवासी मवई विजयनगर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर अवस्था में वसीम को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि कई जगह पर नाला खुला है। यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।

नाले से निकालकर शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। देर रात युवक नाले के नजदीक बैठा था और असंतुलित होकर गिर गया। जब तक पुलिस और आसपास के लोगों ने बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी।

-उपासना पांडेय, एसीपी नगर कोतवाली

पांच बेटियों के सिर से उठा साया

मूलरूप से लक्ष्मण नगर वारिसनगर थाना चंदौसी कोतवाली जनपद मुरादाबाद के रहने वाले वसीम तीन वर्ष पहले काम की तलाश में गाजियाबाद आए थे। मृतक की पत्नी सलमा ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं और सबसे छोटी डेढ़ वर्ष की हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article