कस्टडी में युवक घायल होने पर बवाल: 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, परिजनों ने लगाए पिटाई के आरोप

Must read

गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया, जहां एक युवक को हिरासत में लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, पुलिस का दावा है कि युवक मेडिकल के दौरान भागने की कोशिश में ट्रक से टकरा गया, जबकि परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे थाने में बेरहमी से पीटा गया और थर्ड डिग्री दी गई, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा और नारेबाजी की, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी देहात ने दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी फुटेज में युवक के भागते हुए दृश्य सामने आए हैं, लेकिन परिजन फुटेज से छेड़छाड़ का आरोप भी लगा रहे हैं, फिलहाल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article