रॉन्ग साइड आई थार ने बाइक सवार को कुचला, आरोपी फरार

Must read

फरीदाबाद। डबुआ-पाली रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक मामला सामने आया, जहां रॉन्ग साइड आ रही एक थार ने बाइक सवार अनिल शर्मा को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया और मौके से फरार हो गई; 24 मार्च की शाम करीब 5 बजे सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे अनिल को जोरदार टक्कर लगी, जिसके बाद आरोपी ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें कुचलते हुए भाग निकला, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है; गंभीर रूप से घायल अनिल को एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी गर्दन, कमर और कूल्हे समेत कई हिस्सों में फ्रैक्चर है और हालत नाजुक बनी हुई है; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार पर नंबर प्लेट नहीं थी और शीशे पर ‘सरपंच’ लिखा हुआ था, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है; पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं और जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article