फरीदाबाद में डेटिंग ऐप के जरिए 4.43 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Must read

फरीदाबाद। डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर एक डॉक्टर से करीब 4.43 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल कुमार को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से कासगंज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के विष्णु गार्डन में रह रहा था; पुलिस के मुताबिक सेक्टर-9 निवासी डॉक्टर ने 24 अक्टूबर 2025 को शिकायत दी थी कि उसकी एक युवती से डेटिंग ऐप पर मुलाकात हुई, जिसके बाद व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत के दौरान युवती ने खुद और अपने भाई को फॉरेक्स ट्रेडिंग में सफल बताकर उसे निवेश के लिए प्रेरित किया, फिर एक फर्जी वेबसाइट पर अकाउंट बनवाकर अप्रैल से जून 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 4,43,68,974 रुपए निवेश करवा लिए, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो रकम नहीं निकली और उसे ठगी का एहसास हुआ; जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी की रकम में से 7.5 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे, आरोपी पेशे से डिलीवरी बॉय है, जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article