पारिवारिक रंजिश में देवरानी ने दो सगी बहनों को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

Must read

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में पारिवारिक रंजिश के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी ही जेठानी और उसकी सगी बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। पीड़िता मीना की शिकायत के अनुसार, वह और उनकी बहन सीमा अपने-अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहती थीं और आपस में अच्छे संबंध होने के कारण आरोपी पिंकी, जो उनके देवर वेदबीर की पत्नी है, उनसे रंजिश रखती थी। आरोप है कि 3 अप्रैल को पिंकी एक बैग लेकर उनके घर आई और शाम के समय छत पर खड़ी दोनों बहनों पर बाल्टी में लाया पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद पड़ोसियों ने आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया और अब उनका इलाज जयपुर के अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक एक महिला करीब 60 प्रतिशत और दूसरी 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। पुलिस ने आरोपी पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दोनों बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article