दसवीं पास महिला अवैध रूप से करा रही थी गर्भपात

Must read

फरीदाबाद। जिले में लगातार गिरते लिंगानुपात को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से गर्भपात कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी स्थित मीट मार्केट क्षेत्र में अवैध गर्भपात कराने का मामला पकड़ा गया। यहां मात्र दसवीं पास महिला कथित रूप से गर्भपात का काम करती मिली। टीम ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

महिला कथित रूप से अपने घर पर अवैध रूप से गर्भपात और प्रसव का कार्य कर रही थी। शहर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला सिविल सर्जन को सूचना मिली थी कि न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी सुषमा नामक महिला बिना किसी वैध अनुमति के अपने घर से गर्भपात और डिलीवरी का काम कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई के लिए एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा।

आरोप के मुताबिक सुषमा ने गर्भपात कराने के लिए एक हजार रुपये लिए और गर्भपात संबंधी दवा उपलब्ध कराते हुए उसके सेवन का तरीका भी बताया। जैसे ही पूर्व निर्धारित इशारा मिला, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मार दिया। तलाशी के दौरान टीम ने चिन्हित नोट, गर्भपात से संबंधित दवाइयां, इंजेक्शन, सिरिंज तथा अन्य मेडिकल उपकरण बरामद किए। मौके की वीडियोग्राफी और साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article