डबुआ में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर पाया काबू

Must read

फरीदाबाद। शहर के डबुआ इलाके में 27 फीट रोड स्थित एक दुकान में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया, जहां अंदर प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शटर तोड़कर आग पर काबू पाया, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान मालिक लोकेश के अनुसार, वह दुकान का इस्तेमाल कबाड़ और प्लास्टिक के कट्टों के गोदाम के रूप में करते थे और उसे केवल सामान रखने-निकालने के लिए खोला जाता था। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने शटर खोलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article