फरीदाबाद। छांयसा थाना क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब डायल 112 सेवा में तैनात एक पुलिसकर्मी की चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई, सहायक मुख्य हेड कांस्टेबल कर्मवीर अपनी टाटा कर्व कार से ड्यूटी के लिए जा रहे थे तभी फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही इंजन से धुआं निकलने लगा, उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ ही सेकंड में आग तेजी से फैल गई और पूरी कार लपटों में घिरकर जलकर राख हो गई, आग इतनी तेजी से भड़की कि कार में रखे जरूरी कागजात भी नहीं निकाले जा सके, मौके पर सूचना मिलने के बाद दमकल टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी, बताया जा रहा है कि यह कार मात्र तीन महीने पहले खरीदी गई थी और अभी उसकी पहली सर्विस भी नहीं हुई थी, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।
चलती कार बनी आग का गोला: पुलिसकर्मी ने कूदकर बचाई जान, नई गाड़ी जलकर खाक




