गैस लीक से लगी आग, दंपती और बच्चा झुलसे

Must read

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र की आजाद नगर झुग्गी बस्ती (सेक्टर-5) में गैस लीक के कारण कमरे में अचानक आग लग गई, जिसमें राजेश, उसकी पत्नी ज्योति और एक बच्चा झुलस गए। तीनों को तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, राजेश ने चाय बनाने के लिए जैसे ही लाइटर से गैस जलाई, आग अचानक पूरे कमरे में फैल गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सभी 15 से 20 प्रतिशत तक झुलसे हैं। पुलिस के मुताबिक, अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से रिसाव या चूल्हे की खराबी हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article