दिल्ली में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

Must read

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के लोग फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। आग लगने की वजह नीचे भूजल पर शॉट सर्किंट होना माना जा रहा है। नीचे की मंजिलों से ही आग ऊपर के मंजिलों में पहुंची और परिवार फंस गया। भूजल पर परिवार की कॉस्मेटिक एवं कपड़ों की दुकानें हैं जबकि ऊपर की मंजिलों में परिवार रहता है। अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल हुए तीन बच्चों को पालम स्थित दिव्य प्रस्‍थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर तीन एंबुलेंस तैनात की गई थीं, जबकि अन्य एंबुलेंस संकरी और भीड़भाड़ वाली जगह के कारण कुछ दूरी पर खड़ी रहीं। आग चार मंजिला इमारत के एक हिस्से में लगी थी, जिसके बाद धुआं तेजी से पूरे भवन में फैल गया और परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा। मृतकों में प्रवेश (45), कमल (40), महिला आशु (32), 12 साल, 6 साल और 5 साल की तीन बच्चियां और अज्ञात में एक महिला और दो लोग शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article