4 मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत

Must read

दिल्ली। पालम के साध नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक रिहायशी 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इनमें 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं, जबकि जान बचाने के लिए दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें 3 घायल बताए जा रहे हैं, वहीं करीब 30 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि कूलिंग ऑपरेशन अभी जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरी इमारत में फैल गई, जिसमें बेसमेंट और निचले फ्लोर पर कपड़े व कॉस्मेटिक सामान का स्टोरेज होने से आग और भड़क गई, जबकि ऊपर के फ्लोर पर लोग रह रहे थे। हादसे में मारे गए लोगों के शव अलग-अलग अस्पतालों में भेजे गए हैं और घायलों का इलाज जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है, वहीं आसपास की इमारतों को भी एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article