गाजियाबाद। घंटाघर क्षेत्र के जवाहर गेट स्थित न्यू बाला जी गारमेंट्स की दुकान के तीसरे तल पर बुधवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग कपड़ों के स्टॉक में तेजी से फैल गई और पूरा फ्लोर धुएं से भर गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया और उसे अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कपड़ों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
गाजियाबाद के कपड़ा शोरूम में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा




