गाजियाबाद से 3 और 4 साल की दो बच्चियां लापता, ऑटो चालक पर अपहरण का शक

Must read

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके से 3 और 4 साल की दो बच्चियों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि मोहल्ले में रहने वाला एक ऑटो चालक दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी पहले भी बच्चों को टॉफी खिलाता था और उन्हें ऑटो में घुमाने ले जाता था। घटना के बाद बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजनों का आरोप है कि ऑटो चालक ने पहले फोन पर बताया था कि बच्चियां उसके पास हैं, लेकिन बाद में बयान बदलते हुए कहा कि वे उसके साथ नहीं हैं और इसके बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। सूचना मिलने पर विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा सभी चौकियों और आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस की टीमें बच्चियों और संदिग्ध ऑटो चालक की तलाश में जुटी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article