हॉस्टल खाली कराने के विरोध में छात्राओं का देर रात धरना

Must read

दिल्ली। Delhi यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी हॉस्टल फॉर वुमेन (UHW) में रहने वाली छात्राओं ने गुरुवार रात हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। छात्र संगठन All India Students’ Association (AISA) के अनुसार छात्राएं रात करीब 9:30 बजे से सड़क पर बैठीं और प्रदर्शन आधी रात के बाद तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन पर जबरन हॉस्टल खाली कराने, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं बंद करने और अतिरिक्त शुल्क वसूलने के आरोप लगाए। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल के दो ब्लॉकों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई और रीडिंग रूम से कुर्सियां हटा दी गईं, जिससे सेमेस्टर परीक्षा और NEET की तैयारी कर रहीं छात्राओं को परेशानी हुई। उनका आरोप है कि जून और जुलाई की फीस जमा होने के बावजूद उन्हें हॉस्टल छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। AISA ने कहा कि प्रशासन ने पहले सुविधाएं बहाल करने और रहने की अवधि बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में छात्राओं से प्रतिदिन 450 रुपए अतिरिक्त शुल्क मांगना शुरू कर दिया। संगठन ने इसे जबरन वसूली बताते हुए UHW प्रोवोस्ट के इस्तीफे, 24 घंटे पानी की सप्लाई बहाल करने और बिना अतिरिक्त शुल्क के हॉस्टल में रहने की अनुमति देने की मांग की है। फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article