गाजियाबाद। मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने गाजियाबाद की कोर्ट में जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि साल 2012 में फेसबुक पर एक युवक ने हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की और बाद में दिल्ली बुलाकर मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में ले गया, जहां पता चला कि उसका असली नाम नावेद है। पीड़िता के अनुसार वहां उसे इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया गया, नमाज पढ़ने की ट्रेनिंग दी गई और विरोध करने पर मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन मांस खिलाया गया और कई महीनों तक अलग-अलग मदरसों में रखकर प्रताड़ित किया गया। उसने यह भी दावा किया कि उसके पांच निकाह कराए गए और दो बार हलाला कराया गया। महिला ने 5 मई को अंकुर विहार थाने में 13 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिनमें Kalim Siddiqui समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी खालिद हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जबरन धर्म परिवर्तन, शोषण और अन्य आरोपों की जांच कर रही है।
फेसबुक दोस्ती से धर्म परिवर्तन तक: महिला ने कोर्ट में सुनाई 13 साल की प्रताड़ना की कहानी




