पलवल में गैस एजेंसी पर छापा: उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूलने की शिकायत उजागर

Must read

पलवल। शहर में सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने आयुष्मान गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण कर गैस वितरण में अनियमितताओं का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एएफएसओ महेश कुमार के साथ अलीगढ़ रोड स्थित एजेंसी कार्यालय और टीकरी ब्राह्मण गांव के गोदाम की जांच की गई, जहां रिकॉर्ड के अनुसार 14 किलो के 660 खाली और 69 भरे सिलेंडर तथा 19 किलो के 27 भरे और 476 खाली सिलेंडर सही पाए गए। हालांकि जांच में सामने आया कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं से सीधे सिलेंडर लेने पर नियमानुसार 35 रुपए कम लेने की बजाय पूरे पैसे वसूले जा रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा था। इस अनियमितता पर एएफएसओ द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article