शाहदरा से ‘ड्रग्स क्वीन’ कुसुम गिरफ्तार, ₹50 हजार की इनामी थी

Must read

दिल्ली। शाहदरा इलाके से ‘ड्रग्स क्वीन’ के नाम से कुख्यात कुसुम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, वह पिछले दो महीने से फरार चल रही थी और गुरुवार को शाहदरा पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कुसुम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 से ज्यादा मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाले। उस पर 2003 से 2024 के बीच NDPS एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज हैं और वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचती रही। वह स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करती थी और बार-बार सिम बदलती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्रग्स के कारोबार में उसकी बेटियां दीपा और चीकू भी शामिल थीं, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि उसका भाई हरिओम और सहयोगी रवि भी पकड़े जा चुके हैं। कुसुम ने सुल्तानपुरी से छोटे स्तर पर ड्रग्स का धंधा शुरू किया था और बाद में कई राज्यों तक नेटवर्क फैला लिया, रोहिणी कोर्ट उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स से जुड़े मामलों में 1 से 20 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article