गाजियाबाद में अंबेडकर की तस्वीर के अपमान पर बवाल, वकीलों का प्रदर्शन

Must read

गाजियाबाद। विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के कथित अपमान को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई, जानकारी के अनुसार कार्यालय के एक कक्ष में लगी बाबा साहेब की तस्वीर धूल से ढकी हुई और उल्टी अवस्था में खिड़की के पास बाहर की ओर पाई गई, जिसे वकीलों ने अपमानजनक बताते हुए विरोध शुरू कर दिया, अधिवक्ता हरेंद्र गौतम ने कहा कि अंबेडकर जयंती से पहले इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देने की जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए अधिवक्ताओं को शांत कराने का प्रयास किया और तस्वीर को सम्मानपूर्वक हटवाया, वहीं वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article