बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूट करने वाली महिला गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Must read

अयोध्या। रुदौली क्षेत्र के कोठी बाजार में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट की वारदात करने वाली महिला हिंदू निकली, जिसे पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पायल (25) और उसके साथी राहुल (27) ने मिलकर नकली पिस्टल के दम पर 3.6 लाख रुपए के सोने के हार और चेन लूटे थे। वारदात के दौरान राहुल दुकान से कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था, जबकि पायल गहने खरीदने के बहाने दुकान में दाखिल हुई और मौका पाकर ज्वेलरी उठाकर फरार हो गई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने करीब 60 कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक नंबर ट्रेस किया और दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। जांच में सामने आया कि राहुल ने बाजार से खिलौना पिस्टल खरीदी थी, जबकि पायल ने पहचान छिपाने के लिए सहेली से बुर्का लिया था। आरोपी महिला की शादी पिछले साल हुई थी और वह चार महीने की गर्भवती है, जो इंटरमीडिएट परीक्षा देने के लिए मायके आई थी। पुलिस ने दोनों को अयोध्या से बाहर भागने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया और उनके पास से लूटी गई ज्वेलरी व नकली पिस्टल बरामद कर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article