30 साल पुरानी पानी की टंकी ध्वस्त, 15 हजार घरों को मिलता था पानी

Must read

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-5 में बुधवार को करीब 30 साल पुरानी पानी की टंकी को सुरक्षा कारणों से ध्वस्त कर दिया गया, जिसकी जगह अब नई और आधुनिक टंकी बनाई जाएगी। इस टंकी से सेक्टर-4 के करीब 15 हजार घरों में पानी की सप्लाई होती थी। कार्रवाई के दौरान पोकलेन मशीन से टंकी के पिलरों को एक-एक कर तोड़ा गया और जैसे ही एक पिलर गिरा, पूरी टंकी महज 5 सेकंड में भरभराकर मलबे में बदल गई, जिससे धूल का बड़ा गुबार उठ गया। यह पूरी घटना करीब 11 सेकेंड के वीडियो में भी कैद हुई है। जानकारी के अनुसार, इस टंकी का निर्माण गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने करीब 30 साल पहले कराया था और 2005 में इसे नगर निगम को सौंप दिया गया था। समय के साथ टंकी जर्जर हो गई थी और प्लास्टर गिरने लगा था, जिसके चलते फरवरी में नई टंकी बनाने का प्रस्ताव पास किया गया और पानी भरना बंद कर दिया गया था। फिलहाल अन्य टंकियों से पानी की आपूर्ति जारी है और अब जल्द ही यहां नई टंकी का निर्माण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक टंकी निर्धारित समय से पहले ही खराब हो गई थी, इसलिए एहतियातन इसे गिराने का फैसला लिया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article